फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   2,165 candidates left the exam on the second day

Sitapur News: दूसरे दिन 2,165 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 25 Aug 2024 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 25 Aug 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
2,165 candidates left the exam on the second day
सीतापुर। पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। शनिवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में 2,165 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सीसीटीवी कैमरे की सख्त निगरानी में अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। डीएम व एसपी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करके परीक्षा पर नजर बनाए रखी। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा निपट गई।
विज्ञापन


आसपास के जिलों के अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए। कॉलेजों के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। बॉयोमीट्रिक व ई-केवाईसी के जरिए सत्यापन करने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र व आधारकार्ड के अलावा कुछ भी अंदर नहीं ले जाने दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा बना रहा। एलआईयू भी बराबर नजर बनाए रखी। डीएम अभिषेक आनंद व एसपी चक्रेश मिश्रा ने म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, उजागर लाल इंटर कॉलेज, आरएमपी इंटर कॉलेज, आरएमपी पीजी कॉलेज पहुंचकर वहां की हकीकत देखी। सीसीटीवी निगरानी कक्ष का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक कक्ष में लगे कैमरे को जूम करके देखा व कैमरे के फोकस को सामने ही रखे जाने के निर्देश दिए। पहली पाली में पंजीकृत 3432 के सापेक्ष 2398 ने परीक्षा दी। 1034 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में पंजीकृत 3432 के सापेक्ष 2301 ने परीक्षा दी। 1131 गैर हाजिर रहे।




कमरों में प्रकाश की व्यवस्था दिखी लचर

जिलाधिकारी ने उजागर लाल इंटर कॉलेज के परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया तो वहां पर प्रकाश की व्यवस्था कम दिखी। केंद्र व्यवस्थापक को कक्षों में ट्यूब लाइट बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अराजक व संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जाए। संदिग्ध बातचीत व आवागमन पर भी निगरानी रखने के साथ सूचना देने के निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए अधिकारियों के पास फोन जांचे तो किसी के पास फोन नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने वहां पर मौजूद अफसरों को प्रत्येक परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में आने वाली फोटोकॉपी की सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed