फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   21600 candidates will give PET at 12 centers

Sitapur News: 12 केंद्रों पर 21600 अभ्यर्थी देंगे पीईटी

Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
21600 candidates will give PET at 12 centers
सीतापुर। जिले के 12 केंद्रों पर शनिवार व रविवार को होने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 में 21,600 अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए सीतापुर बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाई गई हैं।
विज्ञापन


हेल्पडेस्क पर तीन शिफ्टों में 24 घंटे 32 लेखपाल रोस्टर के अनुसार ड्यूटी करेंगे। ये लोग अभ्यर्थियों की परीक्षा संबंधी समस्याओं का निस्तारण करने में मदद करेंगे। सुबह छह बजे से दोपहर 2 बजे, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे व रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लेखपाल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


हेल्पडेस्क की निगरानी के लिए दो पर्यवेक्षणीय अधिकारियों नायब तहसीलदार सदर महेंद्र कुमार तिवारी व नायब तहसीलदार खैराबाद वसुंधरा त्रिपाठी को तैनात किया गया है। तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह ने बताया कि ये राजस्व कर्मी अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय में पहुंचकर पुलिसकर्मियों से समन्वय स्थापित करेंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के साथ ठहरने के स्थानों की जानकारी भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed