{"_id":"5cbf5e6dbdec221440030405","slug":"21556045421-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेढ़ौरा में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेढ़ौरा में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना पर वन अधिकारियों ने सदरपुर इलाके में की कॉम्बिंग
महमूदाबाद/ सरैंया (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बरकरार है। सोमवार की रात खेत में शौच गए बेढ़ौरा के एक युवक को पुन: तेंदुआ दिखाई दिया। शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडों के संग मौके पर पहुंचे और गांव के पास तेंदुआ होने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी।
वन विभाग महज कॉम्बिंग करके अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर रहा है। जबकि तेंदुआ लगातार अपनी भूख मिटाने के लिए क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। लगातार हो रही घटनाओं से लोग डरे सहमे हैं। सदरपुर थाना क्षेत्र के बेढ़ौरा निवासी रामलखन रात करीब 10 बजे शौच के लिए गांव के ही पड़ोस के खेत में गये थे।
शौच के बाद वह अपने घर वापस आ रहे थे कि तभी शिवराज व अशोक के खेतों में आहट सुनकर रामलखन ने टॉर्च जलाकर देखा तो उन्हें खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देख रामलखन काफी भयभीत होकर जान बचाते हुये घर की ओर भगा और शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के दर्जनों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर वन विभाग के दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह, वनकर्मी सुशील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और ग्रामीणों को सावधान रहने की सलाह दी।
इससे पूर्व शुक्रवार की रात तेंदुए द्वारा इसी गांव के कन्हैया लाल नाग की दरवाजे पर बंधी गाय की बछिया का शिकार कर अपना निवाला बनाया जा चुका है। रेंजर बसन्त सिंह ने बताया कि तेंदुए की क्षेत्र में आमद की तस्दीक हो चुकी है, उसे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
साथ ही आसपास के गांव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेंदुए को पकड़ने के लिये संरैंया महिपत सिंह के सामने शारदा सहायक नहर की उत्तरी पटरी पर झाड़ियों के किनारे पिंजड़ा भी लगाया जा चुका है।
मालूम हो कि पिछले एक सप्ताह से तेंदुए ने बेनीमाधवपुर व बेढ़ौरा में दो मवेशियों को अपना शिकार बना कर क्षेत्र में अपनी दहशत फैला दी है। तेंदुए की दहशत से लोगों की रातों की नींद हराम है। खेतों में जाने के लिए लोग डर के मारे झुंड बना कर चलते हैं तथा अपने बच्चों को स्कूल भेजने व लेने झुंड में आते-जाते हैं।