{"_id":"5c096bfdbdec22417e300ca5","slug":"21544121341-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला समेत दो जख्मी
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटरिया व थानगांव क्षेत्र की घटनाएं
अटरिया/रेउसा (सीतापुर)। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों के दौरान एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पतालों में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अटरिया थाना व कस्बा में गुरुवार की सुबह सड़क पार करते समय एक ट्रक ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में मातादीन (60) निवासी दलेलनगर थाना घुंघटेर जिला बाराबंकी बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल को हिंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद वाहन छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
उधर, रामपुर मथुरा क्षेत्र के बगस्ती निवासी नगेसर अपनी बहन सुंदरी को उसकी ससुराल बहराइच छोड़ने जा रहा था। थानगांव क्षेत्र के गौलोक चौकी के पास अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने से सुंदरी घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।