{"_id":"5b44f8804f1c1b77468b5c03","slug":"21531246720-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी के फंदे पर लटका मिला अधेड़ का शव
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खैराबाद की घटना, परिवारीजनों ने बताया खुदकुशी
खैराबाद (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटका पाया गया है। परिवारीजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस जांच की बात कह रही है।
खैराबाद के मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी बाबूराम उर्फ मुन्ना (45) सोमवार की शाम घर से निकला था।
इसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की सुबह जब मोहल्ले के कुछ लोग नित्यकर्म के लिए मोहल्ले के बाहर बाग में गए। तब उन्होंने बाग में मौजूद एक पेड़ पर बाबूराम का शव फंदे पर लटका देखा। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा हुआ था।
खबर फैलते ही बाबूराम की पत्नी गुड्डी देवी परिवारीजनों के साथ मौके पर पहुंची। जिसने शव की शिनाख्त की। घटना के संबंध में पत्नी ने बताया कि इधर कई माह से बाबूराम बीमार चल रहा था। जिसका इलाज भी कराया जा रहा था।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने बताया कि बीमारी से तंग आकर बाबूराम ने आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष सचिन सिंह ने बताया कि बाबूराम ने आत्महत्या की है, परिवारीजनों ने भी घटना को खुदकुशी बताया है। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।