{"_id":"5a3562e74f1c1b96368b4f25","slug":"21513448167-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी रकम के दुरुपयोग व व्यपहरण में प्रधान, वीडीओ व तकनीकी सहायक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी रकम के दुरुपयोग व व्यपहरण में प्रधान, वीडीओ व तकनीकी सहायक पर केस दर्ज
Updated Sun, 17 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
सरकारी रकम के दुरुपयोग में प्रधान, वीडीओ और तकनीकी सहायक पर केस
कमलापुर। सरकारी रकम के दुरुपयोग व व्यपहरण करने पर ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
यह कार्रवाई कमलापुर पुलिस ने बीडीओ बिसवां की तहरीर पर की है। मामला ब्लॉक बिसवां की ग्राम पंचायत शाहजलालपुर से जुड़ा है।
बिसवां के इटदहा मजरा मानपुर निवासी अजय कुमार शुक्ल ने ग्राम पंचायत शाह जलालपुर में सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की शिकायत जिलाधिकारी से की थी।
डीएम के निर्देश पर मामले की जांच में तत्कालीन लोकपाल मनरेगा शशी दीक्षित ने प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक को 7 लाख 32 हजार रुपये के दुरुपयोग व व्यपहरण का दोषी पाया।
जिस पर डीएम ने कार्रवाई के निर्देश जारी किए। बीडीओ बिसवां की ओर से दोषी शाहजलालपुर की तत्कालीन ग्राम प्रधान मोनी पत्नी विजय कुमार, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी आलोक श्रीवास्तव तथा तकनीकी सहायक राजकिशोर वर्मा के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए कमलापुर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।