{"_id":"5ba69c27867a5501396846c4","slug":"201537645607-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदली व बारिश से मौसम खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदली व बारिश से मौसम खुशगवार
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा लुढ़ककर 30 डिग्री पहुंचा, गर्मी से मिली राहत
सीतापुर। मौसम का मिजाज शनिवार को बेहद रूमानी रहा। सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे। दोपहर बाद बारिश भी हुई। तेज हवा और बदली ने लोगों को गर्मी का अहसास नही होने दिया। पारा लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार की सुबह से ही आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया। तेज हवा के बीच छाई बदली से मौसम खुशगवार बना रहा। हालांकि बीच-बीच में बादलों को चीरकर सूर्यदेव ने दर्शन दिया। लेकिन अगले ही पल बादलों ने उन्हें फिर अपनी आगोश में ले लिया। नतीजतन, सूरज खुलकर अपनी चमक नही बिखेर सका।
दोपहर करीब 3 बजे शहर व आसपास इलाके में बारिश हुई। हालांकि कुछ ही देर बाद बारिश थम गई। लेकिन बादल छाए रहने से मौसम सुहाना बना रहा। लिहाजा गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को भी जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं।