फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   श्यामनाथ मंदिर में अव्यवस्थाओं का है बोलबाला

श्यामनाथ मंदिर में अव्यवस्थाओं का है बोलबाला

Sun, 22 Jul 2018 11:20 PM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
श्यामनाथ मंदिर में अव्यवस्थाओं का है बोलबाला
सीतापुर। सावन मास शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है लेकिन शिव मंदिरों में व्यवस्थाओं को अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। शहर के प्रतिष्ठित श्यामनाथ मंदिर में इस समय न तो पेयजल की व्यवस्था है न ही साफ सफाई। तीर्थकुंड गंदगी से पटा है। यहां का पानी आचमन के लायक भी नहीं बचा है। सावन मास में श्रद्धालुओं को दिक्कतें उठानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


इस मंदिर का पौराणिक महत्व है। यहां सावन मास में भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। आसपास के जनपदों से श्रद्धालु आते हैं। अब सावन मास शुरू होने वाला है। श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। तीर्थकुंड में इस कदर गंदगी है कि पानी दिखाई ही नहीं दे रहा है। काई की परत बिछी है। काफी दिनों से कुंड का पानी बदला नहीं गया है। इसके अलावा पेयजल के लिए लगी टोटियां खराब हैं। इंडिया मार्का हैंडपंप काफी दिन से पानी नहीं दे रहा है। नंदी की मूर्ति गंदगी का शिकार है।
विज्ञापन


पूरे परिसर में कूड़ा फैला हुआ है। मंदिर तक आने का संपर्क मार्ग भी बदहाल है। बरसात के समय यहां पर कीचड़ हो जाता है। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन से यहां पर व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामबाबू त्रिपाठी का कहना है नगरपालिका सावन मास को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। यही हालात रहे तो मंदिर आने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा। हरीश का कहना है मंदिर में बहुत ही गंदगी है।


यहां पर सफाई न होने से स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है। जिला प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। राजेश गोस्वामी का कहना है कुंड में पिछले बरस पानी बदला गया था। अब यह दूषित हो चुका है। जनकदुलारी का कहना है मंदिर के अंदर पानी की किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed