{"_id":"5b3e60fc4f1c1b56238b4b46","slug":"201530814716-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के तेवर हुए तल्ख, गर्मी से लोग बेचैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के तेवर हुए तल्ख, गर्मी से लोग बेचैन
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम के तेवर गुरुवार को बेहद तल्ख रहे। चिलचिलाती धूप व उमस ने लोगों का सुकून छीन लिया। दोपहर को आलम यह रहा कि तेज धूप से बचने के लिए राहगीर तरह-तरह के जतन करते नजर आए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। दिन भर भीषण गर्मी से हर कोई पसीना-पसीना रहा। पारा उछलकर 37 डिग्री तक पहुंच गया।
पिछले दिनों बारिश और बदली ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई थी। अब गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार सुबह से ही सूरज आंखें तरेरने लगा। आठ बजे ही चिलचिलाती धूप बदन झुलसने का अहसास कराने लगी। दिन चढ़ने के साथ गर्मी के तेवर तीखे होते गए।
दोपहर को तेज धूप और उमस ने लोगों को बुरी तरह बेचैन कर दिया। सड़कों पर लोग धूप से बचाव के लिए सिर व चेहरा कपड़े से लपेटे नजर आए। कई राहगीर छाते के सहारे तपिश से बचने का जतन करते दिखे। दोपहर को स्कूलों में छुट्टी होने पर घर लौटते बच्चों को तेज धूप ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन
पंखे व कूलर उमस से राहत पहुंचाने में नाकाम साबित हुए। सूरज ढलने के बाद भी उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को जिले के कई इलाकों में हल्की बदली छाई रहेगी।