{"_id":"68335df57a90c329da0bc500","slug":"200-people-will-perform-agnihotra-together-on-four-days-sitapur-news-c-102-1-slko1037-133082-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 200 लोग एकसाथ चार को करेंगे अग्निहोत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 200 लोग एकसाथ चार को करेंगे अग्निहोत्र
Sun, 25 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 25 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित माधवाश्रम की संचालिका नलिनी माधव की ओर से 50 महिला और पुरुष किसानों को चार जून को कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में अग्निहोत्र कृषि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 200 लोग सूर्यास्त के समय एकसाथ अग्निहोत्र करेंगे। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। रेउसा ब्लॉक के प्राकृतिक कृषि फॉर्म सिकौहा के संचालक श्वेतांक त्रिपाठी ने महमूदाबाद और रामपुर मथुरा के किसानों से रविवार को संपर्क कर कार्यक्रम को भव्य बनाने का अनुरोध किया।
चार जून को केवीके कटिया में दो सत्रों में अग्निहोत्र कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण और सूर्यास्त के समय सामूहिक अग्निहोत्र कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए पूर्व में ही संचालन समिति बन चुकी है। इसकी और से प्रचार-प्रसार के संग अग्निहोत्र कृषि की जानकारी किसानों को दी जा रही है। इससे कम लागत में अधिक उत्पादन की तरकीब बताई जा रही है। सह व्यवस्थापक रोहित सिंह अपने कृषि फार्म में अग्निहोत्र कृषि की जानकारी क्षेत्र के किसानों को दे रहे हैं।
बिसवां ब्लॉक के भिनैनी गांव की कृषि आजीविका सखी सीता देवी और किरन क्षेत्र में अग्निहोत्र कृषि की उपयोगिता से किसानों को जागरूक कर रही हैं। श्वेतांक त्रिपाठी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों की सूची तैयार हो गई है। प्रतिभागी किसानों से संपर्क किया जा रहा है।