{"_id":"5ba1460d867a557ea274d874","slug":"191537295885-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय भ्रमण कर टीम ने देखी अस्पताल की हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय भ्रमण कर टीम ने देखी अस्पताल की हकीकत
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला महिला अस्पताल का कायाकल्प योजना के तहत शासन स्तर की टीम ने लगातार दूसरे दिन सुविधाओं का मूल्यांकन किया। अब यह टीम शासन को रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल का मूल्यांकन होगा।
टीम में आए प्रोफेसर डॉ. परवेज, संस्था की अपराजिता, विशेष सलाहकार डॉ. प्रियंका द्वारा अस्पताल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया गया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल परिसर में गंदगी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि प्रदेश स्तरीय टीम द्वारा दो दिन अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया गया।
इसमें अस्पताल परिसर को बारीकी से देखा। जिसमें ओपीडी में मरीजों को किस तरह से उपचार दिया जा रहा हैं, प्रसव के बाद जिस बेड पर महिला व उसके बच्चे को रखा जा रहा है उसकी सफाई हुई कि नहीं। समय-समय पर महिलाओं को सभी सुविधाएं मिल रही हैं कि नहीं। अस्पताल में साफ-सफाई की क्या व्यवस्था है इस पर फोकस देते हुए टीम ने दो दिनी सर्वे किया है।