फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, जख्मी

पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, जख्मी

Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला, जख्मी
सीएचसी सिधौली से जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

संदना (सीतापुर)। थाना इलाके में शनिवार की सुबह आपसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई। सीएचसी सिधौली में हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

स्थानीय थानाक्षेत्र के गोपालपुर पूर्वी में रहने वाले रामदास का शनिवार की सुबह अपनी पत्नी संगीता से किसी बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर रामदास ने आपा खोकर धारदार हथियार से संगीता पर हमला कर दिया। इस हमले में संगीता लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन


इसके बाद रामदास भाग निकला। गंभीर हालत में संगीता को सीएचसी सिधौली में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी धर्मराज उपाध्याय ने बताया कि मामले में अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed