{"_id":"5b37db574f1c1b95598b6f70","slug":"191530387287-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों पर नहीं चलेगा भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों पर नहीं चलेगा भ्रष्टाचार
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नवागत एसपी ने चार्ज लेते ही दिए कड़े संदेश
सीतापुर। पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगनी हो, चोरी हो गई हो, मारपीट हो या मोबाइल गिर गया हो, अगर कोई इसकी शिकायत लेकर थाने पर पहुंचता है। तो उससे पुलिसकर्मी रुपये मांगते हैं। ऐसी शिकायतें आम रहती हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।
अगर किसी भी थाने में पीड़ित से रुपये मांगने या लेने की बात सामने आई तो संबंधित पुलिस कर्मी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात नवागत एसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को चार्ज लेने के बाद पुलिस लाइन में एक प्रेसवार्ता में कही।
एसपी ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करना प्राथमिकता में है। इसलिए पुलिस महकमे में भी भ्रष्टाचार पर ध्यान दिया जाएगा। थानों पर भ्रष्टाचार समाप्त किया जाएगा। ताकि गरीब तबके के लोगों की शिकायतों की भी सुनवाई पारदर्शिता से हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पूरे जिले में कहीं पर भी अवैध वसूली नहीं होने दी जाएगी। अतिक्रमण को लेकर भी एसपी ने सख्त संदेश दिया। कहा कि शहर व कस्बों को अतिक्रमण मुक्त करके यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करना है। इसको लेकर जल्द ही पुलिस अभियान चलाएगी और जो लोग सड़कों पर अतिक्रमण करते दिखाए दिए, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं अगर अतिक्रमण में पुलिस की संलिप्तता नजर आई, तो संबंधित पुलिस कर्मी के खिलाफ भी कार्रवाई तय हैं। एसपी ने कहा कि छोटी से छोटी शिकायतों को थाना स्तर पर गंभीरता से सुना जाए और उनका वहीं पर निस्तारण किया जाए। महिला व बच्चों से संबंधित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एनएसजी कमांडो ट्रेनिंग ले चुके हैं एसपी
एसपी ने पत्रकारों को बताया कि वे 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सीतापुर जिले में बतौर एसपी यह सातवीं पोस्टिंग हैं। नौकरी के दौरान ही उन्होंने एनएसजी कमांडो की ट्रेनिंग भी ली है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी फिटनेस पर ध्यान रखने की जरूरत है। अगर शरीर स्वस्थ रहेगा, तो सभी बेहतर काम कर सकेंगे।
लाइन का किया निरीक्षण
एसपी ने प्रेसवार्ता के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाइन में मौजूद वाहनों को देखा, संचार व्यवस्था व वहां तैनात पुलिस कर्मियों की कार्यशैली देखी। पुलिस लाइन कार्यालय में पहुंचकर वहां का निरीक्षण किया। हालांकि इस दौरान उन्हें कोई खामी नजर नहीं आई।