फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   जहर खुरानों ने पांच को बेहोश कर लूटा

जहर खुरानों ने पांच को बेहोश कर लूटा

Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानों ने पांच को बेहोश कर लूटा
जहरखुरानों ने पांच को बेहोश कर लूटा
विज्ञापन


सीतापुर। जहरखुरानों ने सोमवार रात पांच लोगों को अपना शिकार बना डाला। इनमें से एक रोडवेज बस में सफर कर रहा था। जबकि चार ट्रक में सवार थे।

बस सवार यात्री बस अड्डे के करीब बेहाल पड़ा मिला, जबकि ट्रक के सवार यात्री हाईवे के किनारे पड़े थे। इनमें से एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाईवे के किनारे मिले यात्रियों को परिवारीजन अपने घर ले गए।

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी अमर पाल (20) बिजली मिस्त्री है। करीब 5 माह पूर्व वह एक निजी कंपनी में काम करने पानीपत गया था।

सोमवार रात वह रोडवेज बस में सवार होकर घर के लिए चल दिया। बताते हैं कि बस में सवार जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अमरपाल को नशीली चाय पिला दी।

चाय पीने के कुछ देर बाद ही अमरपाल बेहोश हो गया। उसके बेहोश होते ही बदमाश 29,700 रुपये, मोबाइल व अन्य सामान समेट ले गए।

इधर, गाड़ी सीतापुर रोडवेज स्टाप पर पहुंची। तो चालक व परिचालक की नजर उस पर पड़ी। लेकिन दोनों ही यात्री को बेहोशी की हालत में ही बस स्टाप पर उतार कर चलते बने।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जब परिवारीजन तलाश करते हुए अस्पताल पहुंचे तो अमरपाल की पहचान हो सकी।

वहीं महोली के ग्राम संसड़ा निवासी अलीम (20), साजिद (21), इफरार (25), राहुल (20) कानपुर की एक चमड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं।

सोमवार रात वे ट्रक में सवार होकर घर के लिए चल दिए। रास्ते में ट्रक में मौजूद जहरखुरानों ने चारों को नशीली चाय व बिस्किट खिला दिया।

उनके बेहोश होते ही जहरखुरान चारों के पास मौजूद 25 हजार की नकदी, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर भाग गए। ट्रक जब सीतापुर पहुंची, तो चालक व खलासी ने कांशीराम कॉलोनी के निकट चारों को हाईवे के किनारे उतार दिया और चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, जब चारों अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिवार उन्हें तलाशने निकला। इसी बीच हाईवे के किनारे पड़े चारों युवकों पर उनकी नजर पड़ी। पहचान होने पर परिवारीजन चारों को लेकर अपने घर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed