{"_id":"5c65bee7bdec2225060d8564","slug":"181550171879-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक की मौत, तीन जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
कमलापुर (सीतापुर)। थाना इलाके में हाईवे पर ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाक्षेत्र के ऊंचाखेरा कला में रहने वाले पुत्तन व जुबरैल मेलों में झूला लगाने का काम करते हैं। सिधौली क्षेत्र के झखरावां मेला में झूला ले जाने के लिए श्रीपालपुर निवासी बूधर (65) पुत्र प्रीतम का ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर मंगाया था। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में झूला लादकर झखरावां के लिए रवाना हुए।
गांव का खेलावन भी झूले पर काम करने के लिए इनके साथ चल दिया। मानपारा के करीब रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर एक ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरते हुए पलट गई।
विज्ञापन
इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे बूधर समेत उस पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। डॉक्टरों ने बूधर को मृत घोषित कर दिया।
बाइक-स्कूटी की भिड़ंत में एएनएम समेत दो जख्मी
रेउसा। सीतापुर के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाली अंशुमा अवस्थी रेउसा इलाके में एएनएम है। गुरुवार को वह टीकाकरण के बाद स्कूटी से घर लौट रही थी। उधर रेउसा क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी रामेन्द्र राजपूत पत्नी प्रेमा देवी के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी धौरहरा से वापस आ रहे थे।
तंबौर मार्ग पर बापू भट्ठे के करीब बाइक व स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एएनएम अंशुमा तथा बाइक सवार प्रेमा गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी रेउसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ट्रांसफार्मर से टकराई कार, बचे सवार
रामकोट। थाना इलाके के हनुमान मंदिर के समीप सड़क के किनारे रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से एक कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। यह हादसा इतना भीषण था कि ट्रांसफार्मर कार की छत पर पहुंच गया, हालांकि इससे कोई हताहत नहीं हुआ।