फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत

तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत

Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
तालाब में दिखा मगरमच्छ, दहशत
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली के कलां बहादुरपुर के ग्रामीणों को खंभा तालाब में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। आननफानन ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तालाब में अधिक पानी होने से उसका पता नहीं लगा सकी। तालाब में मगरमच्छ होने से ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोतवाली इलाके के कलां बहादुरपुर में ग्रामीणों ने खंभा तालाब में मगरमच्छ देखा। देखते ही देखते तालाब किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मगरमच्छ के दिखाई देने से लोग सहम भी गए। आननफानन ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


खबर पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तालाब में मगरमच्छ की तलाश की। पर तालाब में पानी अधिक होने की वजह से उसका कहीं पता नहीं चल सका। जबकि गांव में तालाब के पास प्राथमिक विद्यालय भी है, जहां छोटे-छोटे बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं। फॉरेस्टर गिरीश पाल सिंह ने बताया कि मौके पर बीट निरीक्षक भगवान स्वरूप मिश्रा मौजूद हैं, वो तालाब पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में पानी ज्यादा होने के कारण और सिंघाड़े की बेल बड़ी होने के कारण जाल डाला नहीं जा रहा है, जैसे ही वह बाहर आएगा उसे पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मगरमच्छ गोबर खाने का शौकीन है। तालाब किनारे गोबर रख दिया गया है। खाने आने पर उसे पकड़कर नदी में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed