फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   छह घंटे गुल रही शहर की बिजली, पचास हजार आबादी प्रभवित

छह घंटे गुल रही शहर की बिजली, पचास हजार आबादी प्रभवित

Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
छह घंटे गुल रही शहर की बिजली, पचास हजार आबादी प्रभवित
मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 से 4 बजे बंद रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन

सीतापुर। शहर का बड़ा हिस्सा शनिवार को छह घंटे बिजली कटौती की चपेट में रहा। सुबह 10 बजे से बंद की गई बिजली आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हुई। मरम्मत के कारण होने वाले इस पावर कट से शहर की लगभग 50 हजार आबादी उमस व गर्मी में परेशान रही।

सरकारी दफ्तरों में भी बिजली के अभाव में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। यही नहीं अफसर-कर्मचारी गर्मी में हलकान नजर आए। शहर के संतोषी माता मंदिर के सामने स्थित उपकेन्द्र में टेस्टिंग और 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की छंटाई का काम किया गया। इस वजह से सुबह 10 बजे विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन


इससे शहर के लालबाग, अंबेडकरनगर, प्रेमनगर, कोट, मन्नी चौराहा, रोटी गोदाम, हेड पोस्ट ऑफिस, एनसीसी रोड, सिविल लाइंस, आगा कॉलोनी, रेखा गोयल चौराहा तथा तरणताल इत्यादि की बिजली छह घंटे तक गुल रही। बिजली न रहने से सरकारी दफ्तरों में भी पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर-कर्मचारी चिलचिलाती गर्मी से परेशान दिखे। बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में तकरीबन पचास हजार की आबादी प्रभावित रही। हालांकि कटौती की पूर्व सूचना होने से शहरियों ने पेयजल के अलावा अन्य जरूरी व्यवस्थाएं कर ली थीं। जिससे कोई खास परेशानी नही हुई। पावर कॉर्पोरेशन के अधिशासी अभियंता प्रथम एके श्रीवास्तव ने बताया टेस्टिंग व पेड़ छंटाई के बाद सायं चार बजे आपूर्ति कर दी गई।

एक सप्ताह से केवलपुर की बिजली गुल
कमलापुर। एक सप्ताह पहले आंधी से विद्युत पोल धराशायी होने के बाद उसे दुरुस्त करने की सुधि पावर कॉर्पोरेशन को आज तक नही आई है। क्षतिग्रस्त पोल की वजह से केवलपुर गांव की आपूर्ति ठप है। बिजली गुल होने से 15 सौ आबादी की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

गर्मी से हाल बुरा होने के अलावा मोबाइल चार्ज करने को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी क्षतिग्रस्त पोल दुरुस्त नही कराए जाने से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।

विकासखंड कसमंडा की ग्राम पंचायत महोली के मजरा केवलपुर में एक सप्ताह पहले आई तेज आंधी से विद्युत पोल धराशायी हो गए थे। इसके बाद उन्हें आज तक दुरुस्त नही किया गया। ग्रामीण राम कुमार पांडेय व भरत ने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल दुरुस्त कराने के लिए कई बार कमलापुर उपकेन्द्र पर शिकायत दर्ज कराई गई। क्षेत्रीय जेई से भी कहा गया लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा।


रामनरेश, विजय, अवधेश, राजेश बताते हैं कि एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्मी भी झेलनी पड़ रही है। निरंजन, गुड्डू, दिनेश के मुताबिक आलम यह है कि मोबाइल चार्ज करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पावर कॉर्पोरेशन की इस लापरवाही का खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।

जल्द बहाल होगी आपूर्ति
यह मामला संज्ञान में नहीं था। क्षतिग्रस्त विद्युत पोल दुरुस्त करवाकर जल्द ही गांव की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-शैलेन्द्र, एसडीओ विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed