{"_id":"5a39575f4f1c1b502b8b588c","slug":"181513707359-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रामकोट में संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खाने से एक युवक की मौत हो गई। युवक ने जिला अस्पताल इलाज के दौरान दम तोड़ा है। उसने जहरीला पदार्थ खुद खाया या फिर किसी ने खिलाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामकोट के ग्राम कालिका बक्स पुरवा निवासी पुनीत (23) सोमवार को घर से कहीं गया था। वह जब वापस लौटा, तब उसकी हालत खराब थी। उसकी बिगड़ी हालत देख परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने जहरीला पदार्थ खा रखा है।
पुनीत ने देर रात इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में परिवारीजनों का कहना है कि युवक ने खुद जहरीला पदार्थ खाया है, या फिर किसी ने खिला दिया है यह जानकारी नहीं हो सकी है। परिवार का कहना है कि ऐसा कोई कारण नहीं था, जिसके चलते पुनीत को आत्महत्या करने के लिए विवश होना पड़े।