फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   फांसी पर लटकता मिला किशोर का शव

फांसी पर लटकता मिला किशोर का शव

Tue, 08 Aug 2017 09:31 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर लटकता मिला किशोर का शव
फंदे पर लटका मिला किशोर का शव
विज्ञापन

संदना (सीतापुर)। दो दिन से लापता एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर फंदे पर लटका मिला। परिवारीजनों का कहना है कि किशोर क्षय रोग से पीड़ित था। उसका काफी इलाज कराया गया, लेकिन सेहत में सुधार नहीं हो रहा था। लोगों का मानना है कि बीमारी की वजह से किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

संदना के गनेशपुर निवासी शिवमूर्ति (16) छह अगस्त की सुबह घर से निकला था। उसके बाद से वह लापता हो गया था। काफी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन पता नहीं चला। बताते हैं कि मंगलवार सुबह लोग गांव के दक्षिण खेतों की ओर निकले तो उसका शव बाग में लटका दिखा। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिवारीजनों ने बताया कि किशोर क्षय रोग (टीबी) था। उसका इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed