{"_id":"575323cc4f1c1bd645108b8b","slug":"18-ill-from-measles-and-ciknpoks","type":"story","status":"publish","title_hn":"खसरे व चिकनपॉक्स से 18 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खसरे व चिकनपॉक्स से 18 बीमार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खसरे से पीड़ित बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के तीन गांवों में खसरा व चिकनपॉक्स तेजी से पांव पसार रहा है। इन गांवों में 12 लोग बीमार पड़े हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोग फैलने की खबर से अंजान बना हुआ है। वहीं बीमार लोगों का इलाज क्षेत्र के निजी चिकित्सकों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पहला विकास खंड की ग्राम बजेहरा में खसरा तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। गांव के अनुज मिश्र (20), वीरेश का पुत्र आयुष (5), गीता (25), शिवझाला (24), इरफान का पुत्र आदिल (3), सुरेंद्र विश्वकर्मा का पुत्र श्रवण (17) बीमार पड़े हैं। उनके शरीर पर लाल रंग के दाने पड़े हैं और बुखार आ रहा है।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों ने क्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने खसरे की पुष्टि की। महमूदाबाद के श्यामदासपुर में खसरे व चिकनपॉक्स का प्रकोप है। यहां मनीष (18), अक्षत (11), अखिलेश (25), अखिलेश की पुत्री आशी (1), आबुल का पुत्र नुरुल हसन (12), रफीक की पुत्री जायरीन (15) समेत 12 लोग खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
इनका भी क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज चल रहा है। महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. जेके वर्मा व पहला के अधीक्षक डॉ. आशीष वर्मा का कहना है कि जहां भी बीमारी फैलने की खबर मिलती है, स्वास्थ्य टीमों को भेजा जाता है और इलाज कराया जाता है।