{"_id":"5ca10453bdec221428362e03","slug":"171554056275-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव निपटाने को आब्जर्वर नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव निपटाने को आब्जर्वर नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव की निगरानी को ऑब्जर्वर नियुक्त
सीतापुर। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में सामान्य व व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। साथ ही पुलिस प्रेक्षक की भी तैनाती कर दी है। ये सभी गैर प्रांत के प्रशासनिक सेवा के अफसर हैं।
चुनाव आयोग ने सभी लोकसभा सीटों के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। सीतापुर लोकसभा क्षेत्र के लिए पश्चिम बंगाल कैडर के 2005 बैच के आईएएस अधिकारी विद्युत भट्टाचार्य को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के लिए असोम प्रांत के 2004 बैच के आईएएस गौरव बोथरा, मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र कैडर के 2009 बैच के आईएएस शरद लक्ष्मण अहिरे एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र के 2006 बैच के आईएएस दीपक एम मुगलीकर को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
सभी प्रत्याशी आयोग से निर्धारित धनराशि ही चुनाव में खर्च कर सकें, इस पर नजर रखने के लिए लोकसभा क्षेत्रवार व्यय प्रेक्षक की तैनाती की गई है। ये सभी प्रशासनिक राजस्व सेवा के अधिकारी हैं। सीतापुर संसदीय क्षेत्र में महाराष्ट्र कैडर के 2010 बैच के आईआरएस विजय कुमार सुब्रह्मणियम को व्यय ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार मिश्रिख में पश्चिम बंगाल कैडर कैडर के 2013 बैच की आईआरएस तनीशा दत्त, मोहनलालगंज के लिए जी वेंकटेश्वर जी एवं धौरहरा के लिए बीएल रेड्डी को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। लोकसभा सीतापुर एवं धौरहरा के लिए बिहार कैडर के आईपीएस नवल किशोर सिंह को पुलिस प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।