{"_id":"5be72bf5bdec22697300bf3c","slug":"171541876725-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंटों से प्रहार कर ग्रामीण की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंटों से प्रहार कर ग्रामीण की हत्या
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में चार नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस
सकरन (सीतापुर)। थाना इलाके में भूमि विवाद की रंजिश में दबंगों ने ईंटों से सिर कूंचकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चार नामजद व दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के लखनियापुर में रहने वाला अनिल कुमार पुत्र खूबचन्द्र जायसवाल शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गांव के ही भूपलाल की दुकान पर बीड़ी लेने गया था। वहां पहले से मौजूद गांव के ही रमेश, केशव, परशू व सतीश सहित आधा दर्जन लोगों ने अनिल को घेर लिया।
वह लोग उसे गांव के बाहर लेकर पहुंचे और ईंटों से प्रहार करने लगे। अनिल के सिर पर ईंटों से कई प्रहार किए जाने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इस पर हमलावर उसे मृत समझकर भाग गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे परिवारीजन गंभीर रूप से घायल अनिल को सीएचसी सांडा ले गए।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान शनिवार की सुबह अनिल की मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक व हमलावरों की जमीन पास-पास में है। कुछ दिनों पहले हमलावर अपनी जमीन पर निर्माण के लिए नींव भरवा रहा था।
मृतक ने नींव अपनी जमीन तक होने का हवाला देकर निर्माण कुछ जगह छोड़कर कराए जाने की बात कही थी। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। मृतक के पिता ने उक्त चारों हमलावरों को नामजद करते हुए घटना की तहरीर पुलिस को दी।
प्रभारी थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में मौत होने से पोस्टमार्टम लखनऊ पुलिस ने कराया है। तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों व दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।