{"_id":"5be5cebabdec22695d3608f0","slug":"171541787322-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने खुद को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध युवती ने खुद को मारी गोली, मौत
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतका के पिता पर तमंचा रखने का केस दर्ज
महोली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में पिता की फटकार से क्षुब्ध होकर एक युवती ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता के विरुद्ध तमंचा रखने को लेकर केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के उरदौली में रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता की बेटी कंचन (18) राजकीय कन्या इंटर कॉलेज महोली में कक्षा 11 की छात्रा थी। बीते बुधवार की सुबह करीब आठ बजे कंचन की किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई से कहासुनी हो रही थी।
इसी बीच पहुंचे पिता ने कंचन को फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध कंचन अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिवारीजनों ने सोचा अभी गुस्से में है, इसलिए दरवाजा बंद कर लिया है। कुछ देर बाद कंचन के कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी तो घर वाले मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर कंचन का रक्तरंजिश शव पड़ा पाया। पास में ही तमंचा पड़ा था। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल ने बताया कि मृतका के पिता के खिलाफ तमंचा रखने को लेकर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।