फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   अधेड़ की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंक दी लाश

अधेड़ की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंक दी लाश

Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ की हत्या कर गन्ने के खेत में फेंक दी लाश
अधेड़ की हत्या कर खेत में फेंक दी लाश
विज्ञापन

बेटे संग बहू को विदा कराने समधी के घर आया था प्रेमपाल
चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, बहू व समधी हिरासत में
हरदोई के लोनार का रहने वाला था
महोली के भकुरा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो

महोली (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। गले पर चोटों के निशान मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त हरदोई निवासी प्रेमपाल के रूप में की। इस मामले में मृतक के पुत्र आदेश ने अपनी पत्नी, ससुर समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर निवासी प्रेमपाल सोमवंशी (50) ने अपने बेटे आदेश की शादी करीब पांच साल पूर्व महोली के भकुरा गांव निवासी अर्जुन सिंह की बेटी सुमन के साथ की थी। करीब दो माह पूर्व सुमन मायके चली आई थी। जिसके बाद से वह ससुराल नहीं जा रही थी। गुरुवार को प्रेमपाल अपने बेटे आदेश के साथ बहू को विदा कराने भकुरा गांव आए थे। पर बहू ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। इस पर आदेश अपने तीन साल के पुत्र को लेकर घर चला गया, लेकिन उसका पिता प्रेमपाल बेटे की ससुराल में ही रुक गया। उधर, शुक्रवार सुबह महोली के कुसैला गांव के पास एक गन्ने के खेत में कुछ लोगों ने ग्रामीण का शव पड़ा देखा। आननफानन सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीण के दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। गले पर भी चोटों के निशान थे। शिनाख्त के बाद पुलिस आदेश को सूचना दी। इस पर आदेश भी मौके पर पहुंच गया। आदेश सिंह ने बताया कि वह पिता के साथ अपनी पत्नी सुमन को विदा कराने आया था। पत्नी के घरवालों से विदा नहीं किया। इसको लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद वह बेटे को लेकर चला गया था, लेकिन ससुराल वालों ने उसके पिता को रोक लिया था। जिसके बाद उसके ससुरालवालों ने पिता की हत्या कर दी। आदेश ने मामले में अपने ससुर अर्जुन सिंह, पत्नी सुमन, चचेरे ससुर पृथ्वीपाल सिंह व पत्नी के रिश्तेदार विकास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में अर्जुन व सुमन को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed