फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   17,000 teachers of the district will get cashless treatment.

Sitapur News: जिले के 17 हजार शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज

Thu, 12 Feb 2026 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
17,000 teachers of the district will get cashless treatment.
सीतापुर। प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा व माध्यमिक शिक्षा के शिक्षकों के कैशलेस इलाज के लिए बजट में प्रावधान कर दिया है। इसका फायदा जिले के करीब 17 हजार शिक्षकों को मिलेगा। इसमें 15 हजार बेसिक शिक्षा व दो हजार माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षक लंबे समय से राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने हाल ही में कैशलेस इलाज की घोषणा की थी। इसमें शिक्षक, कर्मचारी, रसोईयों को भी शामिल किया गया है। अब सरकार ने बेसिक शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के लिए 358 करोड़ व माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए 89 करोड़ का बजट का भी प्रावधान किया है। इससे शिक्षकों को इलाज कराने में अब आसानी रहेगी।
विज्ञापन

स्वागत योग्य कदम
राज्य सरकार से उम्मीद करते है कि वह राज्य कर्मचारियों की तरह कैशलेस इलाज की व्यवस्था करें। हालांकि अभी राज्य कर्मचारियों की तरह इलाज का आदेश नहीं आया है। अगर सरकार राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधा देती है तो यह स्वागत योग्य कदम है। अगर पांच लाख तक का इलाज मिलता है तो सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। -रवींद्र दीक्षित, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी
कैशलेस इलाज की सुविधा शिक्षकों को बेहर स्वास्थ्य की गारंटी देगी। इससे शिक्षकों का आपात स्थिति में संबल बना रहेगा। वहीं, उन्हें किसी आर्थिक जोखिम का सामना नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed