{"_id":"32bc5d857eb85ab2978bbbaefcf42d3f","slug":"17-homes-light-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 घरों की बत्ती काटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 घरों की बत्ती काटी
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चेकिंग अभियान में पावर कॉर्पोरेशन ने 17 उपभोक्ताओं के घरों की बिजली काट दी। इनके खिलाफ यह कार्रवाई कॉर्पोरेशन को बकाया न देने पर की गई।
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान एक उपभोक्ता द्वारा कनेक्शन काटे जाने के बाद भी चोरी से बिजली जलाई जा रही थी। इस पर संबंधित के खिलाफ मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन ने बेहतर विद्युत आपूर्ति एवं बकाया राजस्व वसूली के लिए जिले भर में चेकिंग अभियान चला रखा है। पावर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता जेबी सिंह के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत पावर कॉर्पोरेशन की टीम ने गुरुवार को खैराबाद और मानपुर इलाके में विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए।
विज्ञापन
चेकिंग में टीम ने सरैयां सानी के मधवापुर में उपभोक्ता दिलीप कुमार अवस्थी को चोरी से बिजली जलाते पकड़ा। इनके ऊपर 39 हजार रुपये बकाया है। बावजूद इसके उपभोक्ता बिल जमा नहीं किया गया।
ऊपर से उनके द्वारा कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर उपभोक्ता दिलीप पर मानपुर थाने में अवर अभियंता आरएन राठौर की ओर मुकदमा दर्ज कराया गया।
इसके अलावा चेकिंग अभियान में 17 उपभोक्ताओं द्वारा पावर कॉर्पोशन का बकाया राजस्व की अदायगी न करने पर इनके विद्युत कनेक्शन काटे गए।