{"_id":"683ca3be8c238b268f09fdc7","slug":"162-students-left-the-exam-in-the-first-shift-and-165-in-the-second-shift-sitapur-news-c-102-1-slko1037-133533-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पहली पाली में 162 व दूसरी में 165 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पहली पाली में 162 व दूसरी में 165 ने छोड़ी परीक्षा
Mon, 02 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। बीएड प्रवेश परीक्षा चार केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। इस परीक्षा में पहली पाली में 162 व दूसरी पाली में 165 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। प्रशासनिक अफसर परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। इस दौरान कोई नकलची भी नहीं पकड़ा गया।
प्रवेश परीक्षा को लेकर शहर में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर, आरआरडी इंटर कॉलेज, आरएमपी महाविद्यालय व पंडित दीनदयाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शामिल रहे। पहली पाली सुबह 9 से 12 व दूसरी पाली 2 दो पांच बजे के बीच संपन्न हुई। परीक्षार्थियों को कॉलेज के अंदर तक पहुंचने के लिए सघन तलाशी अभियान से होकर गुजरना पड़ा। गेट पर ही उनके प्रवेश पत्र, आधारकार्ड चेक किए गए। उसके बाद बायोमीट्रिक हुई।
जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे कॉलेज के अंदर प्रवेश कर सके। परीक्षार्थी परीक्षा से पहले परीक्षा केंद्रों के बाहर संभावित प्रश्रों के उत्तर पढ़ते हुए नजर आए। जब तक उनको प्रश्रपत्र नहीं मिल गया तब तक धड़कनें बढ़ीं रही। प्रश्रपत्र हल करने के बाद जब वह कॉलेज से बाहर निकले तो किसी के चेहरे पर खुशी थी तो कोई मायूस दिखा। वह एक दूसरे से प्रश्रों के सही जवाब पूछते रहे। इस परीक्षा में 1527 परीक्षा पंजीकृत थे। परीक्षा के नोडल अफसर जीडीसी प्राचार्य रवींद्र द्विवेदी ने बताया परीक्षा शांतिपूर्ण निपटी।
विज्ञापन
कठिन थे गणित के प्रश्र
प्रश्रपत्र गणित का काफी कठिन था। इनके जवाब तलाशने में काफी अधिक समय लगा। इससे प्रश्रपत्र बहुत अच्छा नहीं हुआ है।
चित्रांश
अच्छी आएगी रैंक
कई प्रश्रों के जवाब बहुत ही सरल थे। काफी समय से तैयारी कर रहे थे। इससे उम्मीद है कि रैंक अच्छी आएगी।
धर्मेंद्र
उलझाऊ थे सवाल
गणित के अलावा कुछ सामान्य ज्ञान के प्रश्र काफी उलझाऊ थे। निगेटिव मार्किंग के चलते बहुत ही संभलकर प्रश्रों को हल किया।
नैन्नी शुक्ला