{"_id":"5cd31d24bdec2207272c39a7","slug":"161557339428-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगी 14 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगी 14 टेबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग हो खत्म हो चुकी है। 12 मई को छठवां और 19 मई को सातवें चरण का मतदान होगा। यूपी में सभी चरणों की समाप्ति के बाद 23 मई को ईवीएम से काउंटिंग होगी।
यह मतगणना देश में एक साथ होगी। सोमवार को सीतापुर संसदीय सीट के लिए 63.46 फीसद मतदाताओं ने वोट डाले थे। ऐसे में अब सरकारी मशीनरी मतगणना की तैयारियों में जुट गई है।
लोकसभा चुनाव की मतगणना विधानसभा क्षेत्र वार होगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 14 टेबल लगाई गईं हैं। संबंधित एआरओ की एक अलग से टेबल होगी। उस पर एक-एक कंप्यूटर सिस्टम भी होगा।
विज्ञापन
ईवीएम से वोटों की गिनती करने के बाद बॅॅथवार प्रत्याशियों को दर्शाए गए मतों का ब्योरा फीड किए जा सकें। चार संसदीय इलाकों में सीतापुर जिले में नौ विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
इनमें महोली, सीतापुर, हरगांव, लहरपुर, बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली एवं मिश्रिख हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौदह-चौदह टेबल लगाई जाएंगी। यानी एक राउंड में चौदह बूथों के रिजल्ट आएंगे।
टेबुलेशन के लिए संबंधित रिटर्निंग अफसर को भी एक अलग से कंप्यूटर सिस्टम मिलेगा। विधान सभा क्षेत्र की मतगणना में लगाए गए गणना कार्मिक बॅॅथवार प्रत्याशियों को मिलने वाली मतों की संख्या को फीड करेंगे।
मतगणना के लिए बैरकें तय
लोकसभा चुनाव के चौथे व पांचवें चरण में सीतापुर जिले में वोटिंग होने के बाद अब मतगणना होगी। ईवीएम में कैद वोटों की काउंटिंग को एटीसी व पीएसी कैंपस में विधानसभा क्षेत्रवार बैरक फाइनल कर दी गई हैं।
चयनित बैरकों में वोटों की मतगणना का काम होगा। अपर जिलाधिकारी विनय पाठक के मुताबिक महोली विधानसभा की ईवीएम से मतगणना एटीसी की बैरक नंबर चार में होगी।
इसी प्रकार सीतापुर की 11 बटालियन पीएसी बैरक नंबर पांच में, हरगांव की 11 बटालियन पीएसी बैरक नंबर सात में, लहरपुर की 11 बटालियन पीएसी बैरक नंबर 12 में, बिसवां की मॉडर्न स्कूल पीएसी में, सेवता की 11 बटालियन पीएसी बैरक नंबर 11 में, महमूदाबाद की 11 बटालियन पीएसी बैरक नंबर 10 में एवं विधानसभा सिधौली की एटीसी की बैरक नंबर तीन में मतगणना कराई जाएगी।
विधानसभा क्षेत्र मिश्रिख की मतगणना एटीसी बैरक एक में होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मतगणना स्थल पर बल्लियों के जरिये बैरीकेडिंग की जाएगी।