{"_id":"5bf1a977bdec2269c236675f","slug":"161542564215-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा को चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद में भतीजों ने चाचा को चाकू घोंपा
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार को जमीन के विवाद में भतीजों ने अपने ही चाचा को चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल चाचा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया है।
रेउसा थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में रहने वाले झब्बर सिंह का जमीन को लेकर विवाद अपने परिवार के ही बचान सिंह से चल रहा है। यह मामला बिसवां तहसील में विचाराधीन है। बताते हैं कि रविवार को बचान सिंह इस विवादित जमीन पर जबरन गेहूं की बुवाई करने लगे।
झब्बर सिंह ने इसका विरोध किया तो उसके भतीजों रमेश, महेश व उमेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे झब्बर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को 100 नंबर पर मामले की सूचना दी गई।
विज्ञापन
इसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने घायल झब्बर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी महेश पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।