{"_id":"5b54c3dc4f1c1bed5e8b4bb3","slug":"161532281820-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता को लेकर भराए जाएंगे संकल्प पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता को लेकर भराए जाएंगे संकल्प पत्र
Updated Sun, 22 Jul 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महाविद्यालयों में संकल्प पत्र बांटे जाएंगे। इस संकल्प पत्र में युवाओं को मतदान का महत्व बतलाया जाएगा। साथ ही उनको वोटर लिस्ट में जुड़ने का तौर तरीका बताया जाएगा। इसको लेकर डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
लोकसभा चुनाव के तहत स्वीप योजना के तहत मतदाता जागरूकता से संबंधित जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है।
इसके तहत प्रत्येक महाविद्यालय में मतदान को लेकर संकल्प पत्र विद्यार्थियों को बांटे जाएंगे। इसके जरिए उनको जागरूक करते हुए पड़ोसियों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी वाहनों एवं कार्यालयों में मतदान करने के लिए स्लोगन, स्टीकर लगाए जाएंगे। जिन स्थानों पर पिछली बरस कम मतदान हुआ था, वहां पर इस बार विशेष रूप से मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक कराए जाएंगे।
इसको लेकर महाविद्यालयों में स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। छात्र/छात्राओं के माध्यम से परिवार में पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाई जाएगी। जिन महिला मतदाताओं द्वारा अभी तक वोटर लिस्ट में नाम नहीं बढ़वाया गया है, उनको चिन्हित करते हुए लिस्ट में शामिल कराया जाएगा। राजकीय/सहायता प्राप्त/निजी स्नातक व परास्नातक शिक्षण संस्थानों में मतदाता रजिस्ट्रेशन के लिए एक कोऑर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क की स्थापना की जाएगी। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यो ंको इसको लेकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया भी होगी हथियार
मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जाएगा। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर मैसेज भी भेजे जाएंगे। इस दौरान जब भी जागरूकता का कोई विशेष कार्यक्रम होगा तो उस दिन मैसेज के माध्यम से ही बुलाया जाएगा। इसको लेकर जल्द ही रणनीति बनाई जाएगी। साथ ही मतदान के महत्व व अपने मत की अहमियत को लेकर भी मैसेज दिए जाएंगे।
बनेंगे कैंपस एंबेसडर
प्रत्येक कॉलेज व महाविद्यालय में एक कैंपस एंबेसडर बनाया जाएगा। कैंपस एंबेसडर उसे चुना जाएगा तो कॉलेज में सबसे अधिक एक्टिव हो। नेतृत्व करने की क्षमता हो। इस कैंपस एंबेसडर को पहले जिला प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर यही एंबेसडर अपने कॉलेज में जाकर अन्य छात्र/छात्राओं को जागरूक करेगा। युवा मतदाताओं के वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराए जाएंगे।
स्कूलवार बनेंगे सेंटर
स्वीप सेल के तहत सबसे पहला फोकस युवा मतदाताओं पर है। जिनकी उम्र एक जनवरी 2019 को 18 बरस पूरी हो रही है। ऐसे युवाओं को लोकतंत्र में भागीदार बनाने के लिए स्कूल में वोटर बनाया जाएगा। स्कूल के माध्यम से उनके फॉर्म भरवाए जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदार कैम्पस एंबेसडर की होगी। जिन युवाओं को शामिल किया जाएगा, उनको अपने आसपास के भी नाम लिस्ट में शामिल कराने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
किया जाएगा जागरूक
मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप सेल के तहत विभिन्न जागरूकता वाले कार्यक्रम किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार हो गई है। सभी प्रधानाचार्य निर्देर्शों के मुताबिक कार्य करना शुरू कर दें।
- नरेंद्र शर्मा, नोडल अधिकारी स्वीप सेल/डीआईओएस