{"_id":"5a07425d4f1c1b71548bc468","slug":"161510425181-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशीला ने रोशन की दो की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशीला ने रोशन की दो की जिंदगी
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशीला ने रोशन की दो की जिंदगी
सीतापुर। शहर के दुर्गापुरवा निवासी सुशीला देवी राठौर ने दो के जीवन में खुशियां बिखेर दीं। उनकी मृत्यु के बाद परिवारीजनों ने उनकी दोनों कॉर्निया दान में दे दी।
भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश राठौर की माताजी सुशीला देवी राठौर का शुक्रवार रात में निधन हो गया था। मृत्यु से पहले ही उन्होंने नेत्रदान करने का संकल्प ले लिया था।
उनके देहांत के बाद परिवार ने सक्षम संस्था से संपर्क कर नेत्रदान की बात कही। संस्था के जिलाध्यक्ष संदीप भरतिया व सह मीडिया प्रभारी अक्षत अग्रवाल ने डॉ. सज्जाद अली व आशीष कुमार की टीम गठित की। चिकित्सकों की टीम ने सफल ऑपरेशन कर उनकी दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर लीं। संस्था द्वारा यह 140वां नेत्रदान है।