{"_id":"59908d7c4f1c1b97138b4750","slug":"161502645628-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 लाख रुपये की हेराफेरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 लाख रुपये की हेराफेरी, केस दर्ज
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
38 लाख रुपये की हेराफेरी, केस दर्ज
लहरपुर (सीतापुर)। एक निजी कंपनी में काम करने वाले तीन लोगों ने कंपनी के खाते से हेराफेरी कर 38 लाख रुपये निकाल लिए। ऑडिट में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
रायटर सेफगार्ड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ कंपनी के सीनियर ऑफिसर मनोज विश्वकर्मा ने हरगांव के शिव नगर निवासी मोहित शुक्ला, लहरपुर के टांडा खुर्द निवासी रामजी व उदनापुर कोरैया निवासी ज्ञानेंद्र शुक्ला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि तीनों लोग रायटर सेफगार्ड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ में काम करते हैं। कंपनी के खाते में पैसा डालने व निकालने का कार्य करते हैं। इससे खाते के पासवर्ड इन्हीं के पास रहते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए तीनों ने कंपनी के खाते में मौजूद 38 लाख 42 हजार 600 रुपये की हेराफेरी कर डाली। कंपनी के सीनियर एडिटर मनीष चौहान ने 25 जुलाई को बैंक ऑफ बड़ौदा गन्नी टोला लहरपुर में आडिट किया तो इसका खुलासा हुआ। प्रभारी निरीक्षक मथुरा राय ने बताया कि पर हरगांव के शिव नगर निवासी मोहित शुक्ला, लहरपुर के टांडा खुर्द निवासी रामजी व उदनापुर कोरैया निवासी ज्ञानेंद्र शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।