{"_id":"597cbc824f1c1b94198b478a","slug":"161501346946-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों से पार किया सवा लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों से पार किया सवा लाख का माल
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने दो घरों से सवा लाख का माल उड़ाया
अटरिया (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में धावा बोल कर चोरों ने दो घरों से करीब सवा लाख का माल पार कर दिया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अटरिया क्षेत्र के अचलपुर निवासी सत्येंद्र ने बताया कि रात को चोर दीवार फांद कर उसके घर घुस गए। इसके बाद नकदी, जेवर, बर्तन व कपड़े सहित करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। इसके अलावा गढ़ी गांव के श्यामलाल के घर से चोरों ने लगभग 25 हजार की संपत्ति पार कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच कराई जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।