{"_id":"69348fe6f7db4766be001be3","slug":"160-krishi-sakhis-got-monthly-employment-sitapur-news-c-102-1-slko1052-145676-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 160 कृषि सखियों को मिला मासिक रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 160 कृषि सखियों को मिला मासिक रोजगार
Sun, 07 Dec 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना में सीतापुर को प्राकृतिक खेती के लिए चयनित किया गया है। इसके लिए 160 कृषि सखियों का चयन किया गया है। इनकी ओर से चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए इन्हें प्रतिमाह 5,000 रुपये कृषि विभाग की ओर से दिए जा रहे हैं।
कृषि विभाग की ओर से गो आधारित प्राकृतिक खेती के लिए 80 ग्राम पंचायतों को चयन किया गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो कृषि सखी चयनित की गई हैं। इन्हें इन ग्राम पंचायतों के चयनित 10,000 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे वह गो आधारित प्राकृतिक खेती कर मिट्टी की सेहत के साथ ही लोगों की सेहत को सुधार सकें।
संबंधित कृषि सखियाें की ओर से किसानों को घन जीवामृत, बीजामृत आदि बनाना भी सिखाया जा रहा है। इस कार्य के लिए उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। चयनित किसानों को प्रति वर्ष दो किस्तों में चार हजार रुपये दिए जाने के लिए उनके बैंक खाता सहित अन्य विवरण को कृषि विभाग की वेबसाइट पर फीड कराया जा रहा है।