{"_id":"617306d0396e2e3ed829dcdf","slug":"16-people-donated-blood-sitapur-news-lko601262315","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लोगों ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लोगों ने रक्तदान किया
विज्ञापन
सीतापुर। अमर उजाला फाउंडेशन व सहयोगी संस्थाओं की तरफ से शुक्रवार को खैराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 16 रक्तदानियों ने रक्तदान करके दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प दोहराया।
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से सहयोगी संस्था संजीवन, खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन, ब्लॅड कनेक्ट, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, आनंद कृषि तकनीकी केंद्र के सहयोग से कृषि तकनीकी केंद्र खैराबाद में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा व खुदरा कृषि व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आरके मिश्रा द्वारा ने किया।
शिविर में आने वाले रक्तदानियों ने पहले अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। उसके बाद रक्तदान किया। रक्तदान करके रक्तदानियों ने अमर उजाला व सहयोगी संस्थाओं को धन्यवाद दिया। सभी ने कहा कि ऐसे आयोजन से रक्तदान करने का मौका मिला है। आगे भी शिविरों में बराबर सहयोग करते रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान 16 रक्तदानियों ने रक्तदान करके पुण्य कमाया। शिविर में अमित शुक्ला, अमित प्रजापति, अश्वनी सिंह, देश दीपक बाजपेई, अरविंद राठौर, रामचंद प्रजापति, बराती लाल, धर्मेंद्र प्रजापति, अमरदीप व वीरेंद्र कुमार आदि ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने के लिए जिला अस्पताल के ब्लॅड बैंक की टीम शिविर में पहुंची। इस टीम में ब्लॅड बैंक प्रभारी डॉ. पूजा यादव, एलटी दिवाकर, एलए राकेश वर्मा, अजय वर्मा, राजाराम, कुलदीप, पुनीत, आशीष निरंकार का सहयोग रहा। इसी तरह सीएचसी खैराबाद की टीम में डॉ. संदीप गोयल, फार्मासिस्ट सुशील शुक्ल, जनार्दन कश्यप व अनीता शुक्ला का सहयोग रहा।
अमित गुप्ता ने कहा कि रक्तदान करके बहुत अच्छा लगा। इस तरह के शिविर में पहली बार आने का मौका मिला है। आगे भी इसी तरह का सहयोग करता रहूंगा। अमित प्रजापति ने कहा कि हमारे रक्त से अगर किसी की जान बचती है तो यह मेरे लिए बहुत ही पुण्य का काम होगा। ऐसे अवसरों का मेरी जिंदगी में बहुत अहम योगदान है। अवनीश सिंह ने कहा कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि रक्तदान करके शरीर और चुस्त-दुरुस्त हो जाता है, यह रक्तदान करने के बाद महसूस हो रहा है।
देशदीपक बाजपेई ने कहा कि सभी युवाओं को समय-समय पर रक्तदान जरूर करना चाहिए। रक्तदान करके हम समाज की सबसे बड़ी सेवा कर सकते हैं। अरविंद राठौर ने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत पुनीत कार्य है। हम सब को रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। रक्तदान से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। रामचंद प्रजापति ने कहा कि अमर उजाला की तरफ से आयोजित शिविर में आने का मौका मिला है। यहां पर आकर रक्तदान करके बहुत अच्छा लग रहा है।
बरातीलाल ने कहा कि रक्तदान करने के लिए काफी दिन से सोच रहा था। शिविर आयोजित होने की जानकारी मिली तो बहुत ही अच्छा लगा। धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि रक्तदान को लेकर सुबह से ही उत्साह बना हुआ था। जब रक्तदान कर लिया तो उसके बाद और भी अच्छा लग रहा है। अमरदीप प्रजापति ने कहा कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए। ऐसे आयोजनों से लोगों को रक्तदान करने का मौका मिलता है। वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हम रक्तदान करके एक तो अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हैं, वहीं दूसरे का जीवन बचाने में भी अपना योगदान देते हैं।