फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   16 candidates will contest in Mahmudabad, 6 in Misrikh, rumour of rejection of SP candidate's nomination created a stir

Sitapur News: महमूदाबाद में 16, मिश्रिख में छह प्रत्याशी लड़ेंगे चुनाव, सपा प्रत्याशी का परचा खारिज होने की अफवाह से मची हलचल

Tue, 29 Jul 2025 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
16 candidates will contest in Mahmudabad, 6 in Misrikh, rumour of rejection of SP candidate's nomination created a stir
मिश्रिख/ महमूदाबाद। जिले की नगर पालिका परिषद मिश्रिख व महमूदाबाद में उपचुनाव अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। सोमवार को मिश्रिख के छह प्रत्याशियों व महमूदाबाद के सोलह प्रत्याशियों की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

ये प्रत्याशी अब चुनावी अखाड़े में जोरआजमाइश के लिए तैयार हैं। दोनों क्षेत्र के रिटर्निंग अफसरों ने विधिमान्य उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। हालांकि, सोमवार को मिश्रिख अध्यक्ष पद के उपचुनाव पर ऊहापोह की स्थिति बनी रही। समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी रामदेवी का पर्चा खारिज होने की अफवाह उड़ी। आलम यह रहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भी स्थानीय प्रशासन पर पर्चा खारिज करने के लिए साजिश करने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

हालांकि, कुछ देर बाद जारी सूची में रामदेवी का नाम शामिल देखकर समाजवादी खेमे में उत्साह का संचार हो गया। वहीं, उनका मुकाबला वर्तमान भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव की पुत्रवधू व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भार्गव की पत्नी सीमा भार्गव से माना जा रहा है। वह भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार हैं। इसके साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में आकांक्षा वर्मा, रंजना, रामकली और सुमन देवी भी चुनावी दंगल में उतर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महमूदाबाद में भाजपा से संजय वर्मा चुनावी समर में हैं। उनका मुकाबला बागी अतुल वर्मा और पूर्व भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश गुप्ता से है। यहां समाजवादी पार्टी ने दिवंगत अध्यक्ष मोहम्मद अहमद के बेटे आमिर अराफात को उतारा है। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नदीम अहमद भी ताल ठोंक रहे हैं। इनके अलावा ग्यारह अन्य निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी बिसात बिछाने में लग गए हैंं। इनमें अमीर अहमद, अनूप कुमार, अंकुश राज विश्वकर्मा, तसनीम बानो, पुतान, प्राची पटेल, रमाशंकर, राहुल पांडेय, रूबीना खातून, शिल्पी गुप्ता व संजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed