{"_id":"5d0d264f8ebc3e014601faed","slug":"156114284816-sitapur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दो तहसील के लेखपालों को बांटे लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दो तहसील के लेखपालों को बांटे लैपटॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत के नेहरू सभागार में किया वितरण
सीतापुर। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दो तहसीलों के लेखपालों को लैपटॉप वितरित किए। उन्होंने तहसील मिश्रिख और बिसवां के लेखपालों को लैपटॉप का वितरण किया। बाद में कहा कि शासन द्वारा लेखपालों को लैपटॉप से लैस करने का उद्देश्य जनता के हित के कार्यों का त्वरित, तत्काल एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना है। इससे लेखपालों की कार्य पद्धति में तेजी आएगी।
जिला पंचायत के नेहरू सभागार में उन्होंने कहा कि लेखपाल अपने राजस्व संबंधी आम जनता के कार्य शीघ्रता से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खतौनियों को पहले ही ऑनलाइन किया जा चुका है। अब अन्य कार्य भी तेजी के साथ लेखपाल निपटा सकेंगे।
इस अवसर पर लैपटॉप प्राप्त करके लेखपालों ने डीएम को आश्वस्त किया कि शासन की मंशानुरूप राजस्व संबंधी कार्यों का निस्तारण उनके माध्यम से और अधिक तेजी एवं प्रभावी ढंग से किया जाएगा। शनिवार को लहरपुर एवं महमूदाबाद एवं रविवार को तहसील सदर, महोली एवं सिधौली के लेखपालों को कलेक्ट्रेट सभागार में लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
एडीएम विनय कुमार पाठक ने लेखपालों से कहा कि अब वह बेहतर ढंग से त्वरित गति से काम करें। उन्होंने बताया कि शनिवार को तहसील लहरपुर, महमूदाबाद एवं रविवार को सिधौली, सीतापुर, महोली तहसील के लेखपालों को लैपटॉप कलेक्ट्रेट सभागार में दिए जाएंगे। इस अवसर पर भूलेख के अनुराग दुबे, अक्षय माहेश्वरी मौजूद रहे।