फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पॉलीथिन प्रयोग करने पर 12 हजार का ठोंका जुर्माना

पॉलीथिन प्रयोग करने पर 12 हजार का ठोंका जुर्माना

Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन प्रयोग करने पर 12 हजार का ठोंका जुर्माना
सीतापुर। शहर में शुक्रवार को पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने आंख अस्पताल रोड की दुकानों पर छापेमारी की। जिसमें दो किलो पॉलीथिन जब्त करते हुए 12 हजार का जुर्माना ठोंका।
विज्ञापन


शासन ने 50 माइक्रॉन से कम की पॉलीथिन पूर्णरूप से प्रतिबंधित कर दी है। इसके बावजूद व्यापारी इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे है। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को आंख अस्पताल रोड पर दुकानों में छापेमारी की। इस दौरान कई व्यापारियों के यहां पॉलीथिन में ही सामान रखकर बेचा जा रहा है। इनके यहां छापेमारी करके करीब दो किलो पॉलीथिन जब्त की गई।
विज्ञापन


वहीं इस कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जब तक टीम उनकी दुकान पर पहुंचती तब तक उन्होंने पॉलीथिन हटा दी। राजस्व निरीक्षक विनीत वर्मा ने बताया कि छापेमारी के दौरान 12 हजार का जुर्माना वसूला गया है। नगर पालिका के ईओ का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तम्बौर में भी चला अभियान
तम्बौर (सीतापुर)। नगर पंचायत प्रशासन ने पॉलीथिन के खिलाफ सदर बाजार के दुकानदारों की दुकानों पर छापेमारी कर साढ़े दस किलो पॉलीथिन जब्त करने की कार्रवाई की। साथ ही व्यापारियों पर 30 हजार जुर्माना वसूला भी लगाया।


नगर पंचायत ने पुलिस व राजस्व विभाग को साथ लेकर मुख्य बाजार स्थित मुन्ना कबाड़ी ,भुट्टो कबाड़ी व हाशिम की दुकानों पर छापेमारी की, जिसमें तीनों दुकानों से साढ़े 10 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद हुई। जिसे जब्त कर उनसे 30 हजार का नकद जुर्माना भी वसूला। ईओ मनोज मिश्रा ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed