फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   बट्सगंज में बनेगी कान्हा गोशाला

बट्सगंज में बनेगी कान्हा गोशाला

Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
बट्सगंज में बनेगी कान्हा गोशाला
500 मवेशियों के रहने की होगी व्यवस्था, पालिका ने निर्माण के लिए शासन को भेजेगा प्रस्ताव
विज्ञापन

सीतापुर। नगर पालिका परिषद सीतापुर क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा मवेशियों को अब अपना ठिकाना मिलेगा। इनके लिए कान्हा गोशाला का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शहर के बट्सगंज मोहल्ले में जमीन चिह्नित कर ली गई है। करीब एक हेक्टेअर जमीन पर एक करोड़ 65 लाख से गोशाला बनेगी।

वहां पर सभी सुविधाएं मौजूद रहेगी। गोशाला के निर्माण को लेकर शुक्रवार को बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया गया है। इसकी मंजूरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट रिलीज होने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बोर्ड बैठक में शहर में आवारा पशुओं को लेकर मुद्दा उठा। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम जायसवाल की तरफ से कान्हा गोशाला के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को सभी सभासदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कान्हा गोशाला का निर्माण शहर के बट्सगंज मोहल्ले में किया जाएगा। इसके लिए करीब एक हेक्टेअर जमीन चिह्नित की गई है। इसके निर्माण पर एक करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे यहां पर एक साथ 500 बेसहारा मवेशियों को रखने की व्यवस्था होगी। इन मवेशियों के लिए शेड, वेटनरी क्लीनिक, भूसा कटर शेड समेत अन्य सुविधाएं मौजूद रहेगी।

अब नगर पालिका इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शासन को भेजेगा। वहां से स्वीकृत मिलने व बजट रिलीज करते ही निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इससे शहरवासियों को आवारा पशुओं से निजात मिलेगी। इस अवसर पर ईओ गुरुप्रसाद पांडेय, कार्यालय अधीक्षक महेश गुप्ता सहित सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे।


यह भी पास हुए प्रस्ताव
स्वच्छ भारत मिशन के तहत वार्डों में मूत्रालय बनवाने, स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए वॉल पेंटिंग कराने, जलनिकासी व सड़क मरम्मत, नगर में स्थापित महापुरुषों की मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण, नालों की साफ सफाई के लिए पुकलैंड मशीन खरीदने, नगर पालिका के कंप्यूटरों की मरम्मत करने, जर्जर भवनों का चिन्हीकरण के प्रस्ताव भी पास हुए।

भेजा जाएगा प्रस्ताव
कान्हा गोशाला का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास हो गया है। वहीं अन्य भी कई प्रस्ताव पास हुए है। गोशाला का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
-राधेश्याम जायसवाल, अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed