{"_id":"5d0d233c8ebc3e1ca652be2b","slug":"15611420603-sitapur-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम में दस ड्रम केरोसिन पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम में दस ड्रम केरोसिन पकड़ा, पुलिस के सुपुर्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी को लेकर जाया रहा था केरोसिन
महमूदाबाद (सीतापुर)। एसडीएम महमूदाबाद ने गुरुवार रात को अवैध रूप से एक ट्रक (डीसीएम) में लादकर ले जाए जा रहे केरोसिन से भरेे 10 ड्रम पकड़े। ये केरोसिन कालाबाजारी के लिए ले जाया रहा था। पकड़े गए केरोसिन बाद में उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पूर्ति अधिकारी पकड़े गए केरोसिन की जांच कर रहे हैं। उधर, एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
उपजिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि बीती रात सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से कालाबाजारी के लिए केरोसिन ले जाया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम ने सहयोगियों संग सिधौली मार्ग स्थित नगर पालिका कार्यालय के समीप नाकेबंदी कर सामने से आ रही ट्रक को रोक लिया। तलाशी में 10 ड्रम में करीब दो हजार लीटर भरा केरोसिन पकड़ा गया।
ट्रक चालक प्रहलाद व पकड़े गए केरोसिन के ड्रमों से भरी ट्रक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। एसडीएम ने बताया कि इस प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। पूर्ति विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक महमूदाबाद प्रदीप तिवारी ने बताया कि जांच पूरी होने पर संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ओवरलोड दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
सकरन (सीतापुर)। सकरन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बालू भरी ओवरलोड दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। ओवरलोड के चलते दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। सकरन प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पुलिस बल के साथ मतुआ सकरन मार्ग पर चकलेबाबा चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।
इसी दौरान मतुआ की ओर से ओवरलोड बालू भरी दो ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दी, जिसको रुकवाकर पुलिस ने क्षमता से अधिक भार लादे जाने पर दोनों वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने सीज किये गये दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने के सुपुर्द कर दिया है।