फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   ढहने की कगार पर सरोजनी वाटिका पार्क की बाउंड्री

ढहने की कगार पर सरोजनी वाटिका पार्क की बाउंड्री

Mon, 10 Jun 2019 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
ढहने की कगार पर सरोजनी वाटिका पार्क की बाउंड्री
सीतापुर। एक सरकारी महकमा निर्माण कराता तो दूसरा उसे ढहाने पर आमादा है। कुछ ऐसा ही हाल शहर के सरोजनी वाटिका पार्क का है। जल निगम ने यहां पर ट्यूबवेेल की बोरिंग कराई है।
विज्ञापन


इस बोरिंग का जल बाउंड्रीवाल के किनारे बहा दिया गया है। लगातार बहाव होने से एक ही जगह पर पानी जमा हो रहा है। इस वजह से बाउंड्रीवाल के नींव की गिट्टी दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन


दीवार किसी भी समय ढह सकती है। इससे दुर्घटना होने का डर बना हुआ है। अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा सरोजनी वाटिका पार्क में ट्यूबवेल के लिए बोरिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बोरिंग का जल निकासी के लिए कोई नाली नहीं बनाई गई है। बल्कि इसे खुले में ही बहाया जा रहा है। पार्क की बाउंड्रीवाल के किनारे तेज बहाव से पानी जमा हो रहा है।

कई दिनों से पानी जमा होने से अब इसकी गिट्टी दिखाई देने लगी है। इससे बाउंड्रीवाल की नींव कमजोर हो गई है। जब नींव कमजोर है तो यह बाउंड्री किसी भी समय ढह सकती है।

जबकि इस पार्क में हर समय कोई न कोई मौजूद रहता है। वही जिस मार्ग पर बाउंड्रीवाल बनी हुई है। इसी मार्ग पर केंद्रीय स्कूल व मोहल्ले के लोगों के लिए आवागमन का केवल एक ही रास्ता है।

इसकी वजह से व्यस्ततम सडक में शुमार यह बाउंड्रीवाल राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी है। नगर पालिका का कहना है जल निगम द्वारा लगातार सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।


इससे पहले लोहारबाग पार्क में भी ट्यूबवेल लगवाया गया था। वहां पर पार्क की बाउंड्रीवाल तोड़ दी गई थी। इससे आवारा जानवर अब पार्क के अंदर हर समय टहलते रहते है।

जलनिगम द्वारा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। लोहारबाग पार्क में भी बाउंड्रीवाल तोड़ दी है। सरोजनी वाटिका पार्क को दिखवाकर पत्र लिखा जाएगा।
- गुरुप्रसाद पांडेय, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed