{"_id":"5cfd4dbbbdec2207571f7098","slug":"15601043721-sitapur-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराता मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराता मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झरेखापुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक महिला का शव नहर में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर से महिला का शव बाहर निकलवाया। महिला की शिनाख्त के प्रयाए किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के तालगांव के कुछ ग्रामीण रविवार को सुबह टहलने निकले थे। गांव के पास से बड़ी नहर पुल के समीप ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराते देखा। शव मिलने की खबर से इलाके में खलबली मच गई। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ लग गई।
इसी बीच ग्रामीणों ने नहर में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर तालगांव प्रभारी निरीक्षक योगेश शाह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। महिला के शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
बाद में वहां पर मौजूद लोगों से महिला की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किए, लेकिन काफी प्रयासों के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष योगेंद्र शाह का कहना है कि बड़ी नहर में एक अज्ञात महिला का शव उतराता पाया गया। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए मगर अभी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।