{"_id":"5cfd4db8bdec2207863acfb9","slug":"15601043681-sitapur-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, मां-बेटी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, मां-बेटी जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोट (सीतापुर)। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर रायपुर गांव के पास रविवार सुबह दो बाइकों में तेज भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई।
इनमें एक की पत्नी व बेटी जख्मी हो गई। एक युवक हरदोई जिले का निवासी था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरदोई जिले के पिहानी कस्बे के करीमनगर निवासी मोहम्मद अय्यूब (38) अपनी पत्नी नफीसा (35), बेटी निशा (5) के साथ बाइक से रविवार सुबह रामकोट कस्बे में एक शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।
जब ये लोग रामकोट इलाके में रायपुर गांव के पास पहुंचे, तभी सिलिंडर लेकर बाइक से जा रहे रामकोट के बरगदिया निवासी कुलदीप सिंह (30) से सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि हरदोई के अय्यूब की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार कुलदीप ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
हादसे में जख्मी अय्यूब की पत्नी नफीसा व बेटी निशा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, सूचना पाकर सदर विधायक राकेश राठौर जिला अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिवारवालों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
हेलमेट नहीं पहने थे, ईयर फोन से कर रहे थे बात
यातायात पुलिस की लाख कोशिशों व कार्रवाई के बाद भी लोग जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आते। रविवार सुबह रामकोट इलाके में हादसे का शिकार हुए कुलदीप व अय्यूब के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।
बताते हैं कि कुलदीप ने हेलमेट नहीं लगाया था और कान में ईयर फोन की लीड लगी थी। जिससे माना जा रहा है कि वह या तो बात कर रहा था या कोई गीत आदि सुन रहा था। अय्यूब भी बिना हेलमेट लगाए हरदोई से चलकर यहां पहुंचा था।