{"_id":"5cfd4da1bdec2207114c1684","slug":"156010434514-sitapur-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वारचार देखने गई बालिका से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वारचार देखने गई बालिका से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकरन (सीतापुर)। घर के पास द्वारचार देखने गई नौ साल की बालिका को एक युवक फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। इस मामले में पीड़िता की मां ने केस दर्ज कराया है।
सकरन थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक बारात आई थी। रात करीब एक बजे द्वाराचार हो रहा था। इसे देखने पड़ोस की एक नौ वर्ष की बालिका गई थी।
वहीं से गांव का तूफान सिंह उस बालिका को फुसलाकर पड़ोस स्थित एक खंडहर में ले गया, जहां बालिका संग दुष्कर्म किया। उसने बालिका को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद आरोपी भाग निकला। रोती बिलखती बालिका घर पहुंची और परिवारीजनों को आपबीती बताई। इसके बाद परिवार के लोग थाने गए और तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ बिसवां समर बहादुर सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि मामले के आरोपी को दबोच लिया गया है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।