{"_id":"5cfd4d91bdec220776550132","slug":"156010432919-sitapur-news192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे बाधित रहा रेल संचालन, यात्री हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे बाधित रहा रेल संचालन, यात्री हुए बेहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर/महमूदाबाद। गोंडा-शाहजहांपुर रेल लाइन पर महमूदाबाद यार्ड में मरम्मत काम के कारण चार घंटे तक रेल संचालन बाधित रहा। ब्लॉक की वजह से तीन पैंसेजर ट्रेनें रद्द कर दी गई थी। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
हालांकि, मेगा ब्लॉक की सूचना रेलवे द्वारा पहले ही दी गई थी। फिर भी जिन मुसाफिरों को ब्लॉक की जानकारी नहीं थी, उन्हें स्टेशन पहुंचने के बाद वापस लौटना पड़ा।
सुबह साढ़े ग्यारह बजे दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक रेल संचालन ठप रहा। मरम्मत के बाद संचालन बहाल कर दिया गया।
जिले के महमूदाबाद यार्ड में रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य पिछले काफी समय से लंबित था। रविवार को इसके लिए चार घंटे का ब्लॉक लिया गया। रेलवे तकनीकी टीम ने दो दिन पहले से ही मरम्मत की तैयारियां शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन
ब्लॉक के दौरान इस रेल लाइन पर संचालित तीन पैंसेजर ट्रेनें भी रद्द कर दी गई थी। रेलवे ने इस संबंध में पहले से ही सूचना जारी कर दी थी।
रविवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे ब्लॉक का समय शुरू होते ही टीम ट्रैक की मरम्मत में जुट गई। काम पूरा होने तक इस रेल लाइन पर संचालन पूरी तरह से ठप कर दिया गया था। करीब चार घंटे तक मरम्मत कार्य चलता रहा।
ये ट्रेनें रहीं रद्द
- गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन संख्या 55033
- बालामऊ-बुढ़वल पैसेंजर ट्रेन संख्या 54024
- बुढ़वल-बालामऊ पैसेंजर ट्रेन संख्या 54023
रोडवेज बसों व डग्गामार वाहनों का रहा सहारा
रेल ट्रैक की मरम्मत के कारण तीन पैंसेजर ट्रेनों के रद्द होने से रोडवेज बसों और डग्गामार वाहनों की बल्ले-बल्ले रही। इन पर ट्रेनों के रद्द होने का असर साफ नजर आया।
सीट के लिए भी यात्री मारामारी करते नजर आए। महमूदाबाद से बाबूपुर हाल्ट, सरैंया, बिसवां, रमईपुर, परसेंडी, सीतापुर और बालामऊ के अलावा रौजा, शाहजहांपुर जाने वाले यात्रियों को सड़क यातायात का सहारा लेना पड़ा।
बुढ़वल व बालामऊ में भी ट्रैक की हुई मरम्मत
रेल ट्रैक पर काम कर रहे ट्रैकमैन बद्री विशाल, धनीराम व ओमप्रकाश ने बताया कि लाइन की कमियों को सही किया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीनियर डिवीजन लखनऊ से आये थे जिनके निर्देश पर कार्य चल रहा है। ट्रैकमैनों के अनुसार बुढ़वल के आगे जरवल व बालामऊ के आगे ट्रैक पर बड़े कार्य चल रहे हैं। शायद इन्हीं कार्यों के कारण ट्रेने निरस्त की गई हैं।
यात्री बोले - जानकारी न होने से हुई परेशानी
महमूदाबाद। सीतापुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे ओमप्रकाश मिश्र ने बताया कि ट्रेन से सीतापुर जाना चाहता था, पर स्टेशन आने के बाद ट्रेन निरस्त होने की सूचना से निराशा हुई।
कहा कि यदि पहले मालूम होता तो सड़क मार्ग पर बस आदि से अब तक पहुंच गया होता। लहरपुर से पहाड़ापुर कुटी पर अपने मित्र संत से मिलकर ट्रेन से बुढवल होते हुए महादेवा दर्शन के लिए जा रहे एक संत ने बताया कि दोपहर से ट्रेन के इंतजार में हूं, पर अभी तक नहीं आई। कोई बताने वाला नहीं है। हालांकि स्टेशन के सूचना बोर्ड पर मरम्मत व ट्रेनें निरस्त होने की जानकारी दर्ज थी।
प्वाइंट क्लीनिंग व ट्रैक स्लीपर के चल रहे कार्य को लेकर तीन सवारी गाड़ी निरस्त की गई थी। दोपहर साढ़े तीन बजे मरम्मत कार्य पूरा होने से ट्रैक चालू कर दिया गया।
- एके शुक्ला, स्टेशन अधीक्षक, सीतापुर जंक्शन