फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   मालगाड़ी से ट्रायल शुरू, अब जल्द दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें

मालगाड़ी से ट्रायल शुरू, अब जल्द दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें

Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से ट्रायल शुरू, अब जल्द दौड़ेंगी यात्री ट्रेनें
सीतापुर। आमान परिवर्तन के बाद सीतापुर-लखीमपुर रेल ट्रैक संचालन के लिए तैयार है। सीआरएस के बाद एक बार फिर अफसरों की टीम निरीक्षण कर ट्रैक की गुणवत्ता परख चुकी है। अब ट्रायल के तौर पर मालगाड़ी दौड़ने लगी हैं। इससे इस रूट पर जल्द ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


अब रेलवे बोर्ड इस रूट पर ट्रेनों के संचालन की तारीख तय करेगा। करीब ढाई साल बाद इस रूट पर एक बार फिर ट्रेनें दौडे़ंगी। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से सीतापुर-लखीमपुर रूट पर 15 अप्रैल 1887 को ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था। छोटी लाइन के इस यादगार सुखद सफर पर आमान परिवर्तन के कारण 14 अक्टूबर 2016 को ब्रेक लगा दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद यह रूट ब्राडगेज में तब्दील किया जाने लगा। रेलवे ने यह काम जून 2017 तक पूरा करने की उम्मीद जताई थी। मुकर्रर तारीख पर काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद कई बार ट्रेनों का संचालन चालू कराने का दावा किया गया मगर हर बार तारीख आगे बढ़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई साल तक इस रूट पर ट्रेनों की छुकछुक नहीं सुनाई दी। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद मार्च 2019 में सीआरएस किया गया।

इसके बाद भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। नतीजतन, पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता एसके पांडेय, महाप्रबंधक सिग्नल श्रीकांत सिंह तथा महाप्रबंधक परिचालन एके सिंह ने चार जून को यहां पहुंचकर ट्रैक की गुणवत्ता परखी।

इसके बाद ट्रायल के तौर पर खीरी हाल्ट से एफसीआई का गेहूं लेकर एक मालगाड़ी जलपाई गुड़ी के लिए रवाना की गई। आने वाली 22 जून तक पांच मालगाड़ियां गेहूं, दो शीरे की इस रूट पर दौड़ाई जाएंगी।

मालगाड़ी के सफलता पूर्वक संचालन से अब जल्द ही इस रूट पर सवारी गाड़ियों के दौड़ने की लाइन भी क्लीयर हो गई है।

129 साल बाद थम गया छोटी लाइन का सफर
इस रूट पर छोटी लाइन की ट्रेनों का सुहाना सफर 129 साल बाद थम गया था। फिर यहां आमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ। करीब ढाई साल में यह लाइन छोटी से बड़ी हो गई है।

छोटी लाइन की ट्रेनों का सफर इतिहास में दर्ज होने के बाद अब इस रूट पर रेल संचालन के नए युग का आगाज होने जा रहा है।

कम किराए में पूरा होगा सफर
सीतापुर से लखीमपुर के बीच ट्रेनों का संचालन बंद होने के बाद मुसाफिरों का सफर महंगा हो गया था। उस समय 15 रुपये में ट्रेन सीतापुर से लखीमपुर पहुंचा देती थी।


रोडवेज बस या डग्गामार वाहन इससे दोगुना किराया वसूलते हैं। मौजूदा समय में रोडवेज का सीतापुर से लखीमपुर का किराया करीब 55 रुपये है।

ट्रेन संचालन शुरू होने पर किराया 20 से 25 रुपये रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। यानी रेल सेवा शुरू होने पर यात्री कम किराए में सफर कर सकेंगे।

सीतापुर-लखीमपुर खीरी रूट पर मालगाड़ियों से गेहूं की लोडिंग होनी है। यह कार्य 22 जून तक चलेगा। इस रूट पर मालगाड़ियां निकलने से ट्रैक भी पुख्ता हो जाएगा।
- एके शुक्ल, स्टेशन अधीक्षक, सीतापुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed