{"_id":"5ce986d6bdec22076e31b2cc","slug":"15588083277-sitapur-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसरालीजनों ने विवाहिता को जबरन जहर खिलाया, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसरालीजनों ने विवाहिता को जबरन जहर खिलाया, पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कोतवाली महोली के र्क्वाटरगंज में शुक्रवार रात को दहेज की खातिर सुसरालीजनों ने पहले विवाहिता की जमकर पिटाई कर दी। बाद में उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत बिगड़ने पर सुसरालीजन घर से भाग निकले।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, साथ ही मायके वालों को इसकी खबर दी। महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जबरन जहर खिलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली इलाके के तकिया ब्रम्हावली निवासी रफीक ने एक साल पहले अपनी बेटी नोमाना का महोली कोतवाली इलाके के र्क्वाटरगंज निवासी रहीस के संग विवाह किया था। विवाह के बाद अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता से ससुराल में मारपीट की जाने लगी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात को सुसरालीजनों ने नोमाना की पहले पिटाई कर दी। बाद में उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। हालत नाजुक देख सुसरालीजन उसे अकेला छोड़कर भाग निकले। इसी बीच किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया।
पीड़िता नोमाना का आरोप है कि उसे ससुरालीजनों द्वारा जबरन जहरीली दवा खिला दी। जब उसकी हालत बिगड़ी तो सभी घर से उसे अकेला छोड़कर फरार हो गए। उधर, कोतवाली प्रभारी महोली मुस्तकीम अहमद ने बताया कि इस मामले में महिला की मां हाशिमा ने पति रहीस, देवर नफीस, ससुर हनीफ व सास के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व जबरन जहर खिलाने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।