{"_id":"5cb4d26ebdec221441199a53","slug":"151555354222-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिले प्रश्रपत्र, परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिले प्रश्रपत्र, परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर इलाके में प्राथमिक विद्यालय के प्रश्नपत्र का एक सीलबंद बंडल सड़क के किनारे पड़ा मिला। जबकि इसकी परीक्षा 23 मार्च को संपन्न हो चुकी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत बीईओ से की तो उन्होंने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
ग्राम बेलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय की वार्षिक परीक्षा के प्रश्न पत्र का सीलबंद लिफाफा सड़क के किनारे सोमवार को पड़ा हुआ मिला। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बीईओ से शिकायत दर्ज कराई। वही शिक्षकों का कहना है विकासखंड बेहटा के प्राथमिक विद्यालय बेलवा में कक्षा 4 का पेपर हमारा परिवेश 23 मार्च को होना था।
लेकिन लापरवाही के चलते प्रश्न पत्र संकुल से विद्यालय ले जाते समय रास्ते में कहीं गिर गया था। विद्यालय द्वारा प्रश्न पत्र न मिलने पर बिना प्रश्न पत्र के ही परीक्षा संपन्न कराकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार का कहना है कि प्रश्न पत्र खो जाने की कोई भी जानकारी नहीं है। वह इसकी जानकारी कर कार्रवाई करेंगे।