{"_id":"5bbf9b0ebdec22502314d14f","slug":"151539283726-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में नदारद मिले सफाई कर्मी, वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में नदारद मिले सफाई कर्मी, वेतन रोका
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। नगर पालिका परिषद अधिशाषी अधिकारी ने गुरुवार को नगर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन सफाईकर्मी नदारद मिले। इन सफाईकर्मियों का वेतन रोकने के साथ-साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया।
अधिशाषी अधिकारी शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि गुरुवार को नगर के नई बाजार उत्तरी व दक्षिणी के साथ संकटा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, हनुमान मंदिर, काली मंदिर के आसपास हो रही सफाई का औचक निरीक्षण किया। मुआयने में रामकुण्ड से कोतवाली मार्ग का सफाई कर्मचारी सोनू तथा रामकुण्ड से पैंतेपुर मार्ग की सफाई कर्मचारी रामकुमारी व मोनू कार्यस्थल पर कार्य करते नहीं मिले।
अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस देने के साथ सम्बंधित ठेकेदार को गैर जिम्मेदार कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। औचक निरीक्षण समय समय पर किये जाएंगे और जो भी कर्मचारी अनुपस्थित मिलेगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।