फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   गर्मी के कड़े तेवरों से हर कोई हाल-बेहाल

गर्मी के कड़े तेवरों से हर कोई हाल-बेहाल

Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गर्मी के कड़े तेवरों से हर कोई हाल-बेहाल
गर्मी के कड़े तेवरों से हर कोई हाल-बेहाल
विज्ञापन

सीतापुर। गर्मी के कड़े तेवरों से शनिवार को दिनभर लोग परेशान रहे। चिलचिलाती धूप व बीच-बीच में छाने वाली बदली से बारिश के आसार तो बन रहे थे पर उमस व चिपचिपी गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत नहीं मिल सकी। आलम यह रहा कि न दिन में सुकून मिल रहा न रात को। पंखे-कूलर भी उमस भरी चिपचिपी गर्मी से बेचैन लोगों को राहत नही पहुंचा पा रहे हैं। दिन का पारा भी एक डिग्री उछलकर 38 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 48 घंटों में बारिश होने पर गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

जुलाई माह के शुरुआती दिनों में छाई बदली और होने वाली बारिश के बाद दो-तीन दिन तो मौसम खुशगवार रहा। पर अब गर्मी व धूप ने फिर वही पुराने तेवर अख्तियार कर लिए हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। उमस भरी चिपचिपी गर्मी से हर कोई बेहाल है। कूलर और पंखे भी पसीना बंद नहीं करा पा रहे। शनिवार की सुबह से ही सूरज की तपिश बेहाल करने लगी। सुबह करीब 9:30 बजते-बजते सूरज की किरणें अंगारे बरसाने लगीं। गर्मी के प्रचंड तेवर देख लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। दोपहर में मौसम का मिजाज कुछ बदला तो आसमान में हल्के बादलों ने डेरा जमा लिया। इससे बारिश की उम्मीद जगी। लेकिन कुछ देर बाद ही चली हवा से बादल छंट गए और आसमान साफ होते ही सूरज फिर में चमक बिखेरने लगा। तपिश से ज्यादा लोगों को उमस परेशान कर रही है। उमस से रात को भी राहत नही मिल रही है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को बादल घिरे रहने के बावजूद बारिश के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। सोमवार को जिले के कई इलाकों में बारिश होने पर गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed